
तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में मंगलवार की रात्रि में एक फुसनुमा घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें घर में रखें कपड़ा, बर्तन, अनाज, नगदी समेत सभी दैनिक उपयोगी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गई। इस अगलगी की घटना में उक्त गांव निवासी हरिंद्र मांझी के फुसनुमा घर में आग लग गई। जिसमें हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है रात्रि में हरिंद्र मांझी की पत्नी चूल्हे पर खाना बनाकर थोड़ी देर के लिए बाहर निकली तबतक चूल्हे से निकली चिंगारी से फुसनुमा में आग पकड़ लिया। देखते -देखते आग की लपक तेज हो गई और घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी अंचल अधिकारी तरैया को दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तरैया अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने स्थानीय राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा तथा उन्हें अगलगी में पीड़ित परिवार को हुई क्षति का आकलन कर अंचल कार्यालय में आकलन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।




Recent Comments