
तरैया थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
#धर्मेन्द्र कुमार/ तरैया (सारण) :
तरैया थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुआ।जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं सीओ वीरेन्द्र मोहन ने किया।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुहर्रम शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।थानाध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न गाँवो से निकलने वाले ताजिया जुलूस के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है।बिना अनुमति के ताजिया जुलूस नहीं निकलेगा।हर ताजिया जुलूस के लिए दिए जाने वाले अनुमति पत्र पर जुलूस का समय निर्धारित है जिसे सभी लोगो को पालन करना अनिवार्य होगा।किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और संयम बरतते हुए खुशिया मनाये। बैठक में जदयू नेता सह मुखिया संघ अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,सुनील तिवारी,रामनाथ राम, वाजुल खान,पूर्व सरपंच उपेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद डॉ.अब्दुल्लाह खान, सरपंच मनोज कुमार सिंह ,सुनिल कुमार तिवारी,श्याम बहादुर सिंह,मनोज ठाकुर,मो सिराजुद्दीन ,शमीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित मौजूद थे।




Recent Comments