कादीपुर मुखिया इन्दु देवी व डुमरी देवंती देवी ने किया शपथ ग्रहण

नगरा(सारण) । प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को दो पंचायत के डुमरी व कादीपुर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कादीपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया इंदु देवी व डुमरी पंचायत के मुखिया देवंती देवी तथा कादीपुर पंचायत के सरपंच तम्मना आलम व डुमरी के सरपंच शीला देवी को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने शपथ ग्रहण कराया। वही कादीपुर पंचायत से उप मुखिया के चुनाव में मीरा देवी व संतोष मिश्रा ने नामांकन कराया। जहां संतोष मिश्रा को सात व मीरा देवी को छह व एक वोट रद्द हो गया। इस तरह संतोष मिश्रा एक वोट से जीत दर्ज कर उपमुखिया बने। वही उप सरपंच पद पर संतलाल साह निर्विरोध निर्वाचित हुए। उधर डुमरी पंचायत में उप मुखिया नसीफ खान व उप सरपंच सवारो देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही बीडीओ ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत का सटिफिकेट दिए। इस मौके पर डुमरी मुखिया प्रतिनिधि हरेराम, पुत्र शशिकांत, दिनेश कुमार दास, दिनेश राय, शौकत अली, भुवन राम, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार, रंजीत प्रसाद आदि समेत दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद थे।