कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा और बीडीओ महम्मद सज्जाद

डटरापुरसौली और सहवां में आरटीपीएस कार्यालय का हुआ शुभारम्भ,जाति,आय और आवासीय बनाने में होगी सहूलियत

✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के डटरापुरसौली पंचायत भवन व सहवाँ पंचायत अंतर्गत चाँदपूरा गाँव स्थित पंचायत भवन में बुधवार को आरटीपीएस काउन्टर का विधिवत् शुभारम्भ इसुआपुर बीडीओ महम्मद सज्जाद व इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर किया । वहीं बीडीओ महम्मद सज्जाद ने बताया की प्रखंड कार्यालयों को जनअकांक्षाओं के अनुरुप संचालित करने को लेकर लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम यानी आरटीपीएस सह सुविधा केन्द्र में डिजिटल जाति, आय, आवासीय, जन्म-मृत्यू प्रमाणपत्र, दाखिल खारिज, समाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु आवेदन की सुविधा अपने-अपने पंचायतों में हीं मिलेगी । वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया की अब किसी प्रमाणपत्र को बनवाने के लिये डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत की जनता को को इसुआपुर प्रखंड कार्यालय पर जाकर घंटों लाईन में खङे होने कि आवश्यकता नही है ।

प्रखंड मुख्यालय इसुआपुर में 13 पंचायतों के कार्यभार के चलते पंचायत की आम जनता को काफी परेशानीयों का सामना करना पङता था । अब उक्त सभी प्रमाणपत्रों के लिये पंचायत भवन के आरटीपीएस काउन्टर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन कर प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे । वहीं आरटीपीएस के उद्घाटन समारोह में मुखिया मनोज साह, रामप्रकाश दास, मनोज राय, धनंजय पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह, अरविन्द चौरसिया, सुनील चौरसिया, पंचायत सचिव मिश्री लाल राय, सरपंच झुलन राय, सरपंच मोहन साह, पैक्स अध्यक्ष तारकेश्वर राय, डाटा आपरेटर रोहित कुमार, तरन्नुम बानो, आवास सहायक दिपक भारती, संजय चौधरी, पंचायत रोजगार सेवक जफर इकबाल, राजीव रंजन, विकास मित्र नवल राम, जितेन्द्र राम, स्वच्छाग्रही मुन्ना राय, दिपक साह, रिमझिम, रानी, वार्ड सदस्य वीआईपी सिंह, बिरेन्द्र साह, शैलेन्द्र राय, अशोक सिंह, दिनकेश्ववर दूबे, चितरंजन बाबा, सोनालाल माँझी, सहिदुल्लाह अंसारी, अजमत अली, सुरेन्द्र महतो, मैनूद्दीन अंसारी, इन्दू देवी, सायरा बेगम समेत ब्लाककर्मी, पंच सदस्य, आंगनबाङी सेविका, सहायिका, वार्ड सचिव, आशा कार्यकर्ता, पंचायत के स्वच्छाग्रही सदस्य उपस्थित थे