
मशरक थाना परिसर मे शांति समिति की हुयीं बैठक
मशरक(सारण)मशरक थाना परिसर मे आज शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा व सीओ ललित कुमार सिंह और थाना प्रभारी रत्नेश कुमार वर्मा के देखरेख मे की गई जिसकी अध्यक्षता सीओ ललितकुमार सिंह ने की प्रखंड क्षेत्र के सतरहो पंचायत के मुखिया एवं गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक की गई जिसमें पूर्व मुखिया ललन खां ने कहा कि शांति से मुहर्रम और महावीरी अखाड़ा का आयोजन कर आपस मे भाईचारे की तरह एक दूसरे के त्योहार मे सहयोग किया जाय तभी हमलगो की भाईचारे निमहेगा अगर महावीरी अखाड़े मे जाकर उनका सहयोग करेंगे तो ये लोग भी हमारे त्योहार मे आकर सहयोग करेंगे ।वहीं थाना प्रभारी रत्नेश कुमार वर्मा कहा कि पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी कोई नशे की हालत में त्योहार मे शांति भंग करने की कोशिश करता है तो हमे मजबूर होकर उनपर कानूनी करवाई करनी पड़ेगी इसलिए आपलोग खुशी-खुशी पर्व मनाये प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इसबार कानून बहुत शक्त है पर्व त्योहार को लेकर आपलोग तो सभी पंचायतों के गण्यमान्य लोग है आपलोगों क्या समझना है आपलोगों प्रशासन को सहयोग करे हमेशा आपलोगों के सुविधा के लिए प्रशासन तत्पर है ।थाना परिसर में उपस्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह दुरगौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंहबहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिह मुखिया अब्दुल मनन इमतियाज खान उर्फ चुन्नू जी और आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments