
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले की जीवी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में लगा दशहरा का मेला अपने उरूज पर है।जैसे-जैसे रात ढल रही है।वैसे – वैसे दर्शकों का परवान चढ़ता नजर आ रहा है। आचार्यों की माने तो माता रानी का विसर्जन देर रात्रि तक कर दी जाएगी।आचार्य बताते हैं कि इस साल माता रानी हाथी पर सवार होकर उनका आगमन हुआ है और मुर्गा की सवारी कर विदा होगी।बतादें कि तरवारा बाजार में थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव के भक्तगण वो दर्शक मेला घूमने आते हैं। तरवारा बाजार की विभिन्न मार्गों पर मेला समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीवी नगर थाने की इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्त लगाई जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि जगह जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।




Recent Comments