आवास योजना में हो रही धांधली का मामला थाना पहुंचा


▶️जमुई (संजीव कुमार सिंह) : जिले के झाझा प्रखंड के राजला पंचायत के औरैया गांव में इंदिरा आवास में चल रही लूट की शिकायत विधायक से की गयीं तो वे सभी आवेदन कर्ता को लेकर थाना पहुंच गए और महिलाओं ने थाने में एफआईआरदर्ज करने के लिए थाना प्रभारी को आवेदन दिया। महिलाओं ने आवास निर्माण के नाम पर अवैध वसूली को लेकर आवेदन झाझा विधायक डॉ रविंद्र कुमार यादव के जनता दरबार में शिकायत किया तो विधायक ने अनुसूचित जाति की महिलाओं के संग थाना पहुंचे और थाना में एफआईआरदर्ज होने की बात होने लगी ।महिलाओं ने कहा हम लोग पढ़े लिखे कम है जिसका उपयोग बिचौलिया करते हैं। अभी कहां की बिना अधिकारी के मिली भगत से बिचौलिया कुछ भी नहीं कर सकता है।हम लोग को इंदिरा आवास या मकान मरम्मत के लिए आवेदन दिया हूं। बिना पैसा का यहां कुछ भी नहीं होता है मकान मरम्मती एवं आवास निर्माण के नाम पर अवैध वसूली का धंधा जमकर चल रहा है। बताते चले कि जिले में आवास योजना में काफी लूट चल रही है बिजोलिया मालामाल हो रहे हैं वही आवेदक को शोषण हो रही है ।