चुनाव पर्यवेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : दारौंदा विधानसभा उप चुनाव को शांतिपूर्वक कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव आब्जर्बर सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया तथा संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान चुनाव आब्जर्वर राजेश कुमार पांडेय, वेब पर्यवेक्षक कृष्णा राव, एसडीओ मंजीत कुमार, बीडीओ रीता कुमारी, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अनि भगवान तिवारी आदि पदाधिकारियों ने दारौंदा प्रखंड के तीन पंचायत के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने हड़सर पंचायत के मध्य विद्यालय धनौती, कोड़ारी कला पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चिंतामनपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमसड़का एवं बगौरा पंचायत केउच्च एवं मध्य विद्यालयों पर बने बूथों का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने बूथों पर महिला-पुरुष एवं दिव्यांग मतदाता की संख्या, बूथों पर उपलब्ध शौचालय, पेयजल, रैंप,
भवन, भेध मतदाताओं की संख्या, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मत डालने के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने आदि पर विस्तृत जानकारी ली। बूथों पर उपस्थित बीएलओ से बूथों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
वहीं सिसवन प्रखंड के भी विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। जहां छोटी-मोटी कमियां सामने आई उसे दूर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। मतदान केंद्र पर विद्युत पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी करते हुए दिव्यांग
मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्रखंड के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का
निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।