सारण:शिक्षक के आत्मदाह की असफल प्रयास के बाद हरकत में आये अधिकारी

इसुआपुर
शिक्षा विभाग के भेद-भावपूर्ण रवैये अपनाये जाने तथा प्रताड़ना से आजिज प्रखंड के एन०पी०एस० रामचौरा में प्रतिनियोजित शिक्षक रमेश कुमार ने बी०आर०सी० इसुआपुर कार्यालय पर आत्मदाह करने का प्रयास किया । हालांकि पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर शिक्षक को गिरफ्त में ले लिया । आत्मदाह करने पहुंचे शिक्षक का आरोप था कि ग्रामीणों की ज़िद पर एन०पी०एस० बंगरा में पदस्थापित सभी शिक्षकों को बी०ई०ओ० ने अन्य स्कूलों में प्रतिनियोजित कर दिया था। उस समय वे वहाँ प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर थे। लेकिन प्रतिनियोजन के बाद भी ग्रामीणों के लाख विरोध के बावजूद बी०ई०ओ० कि मिलीभगत से शिक्षिका चंद्र प्रभा बंगरा स्कूल में ही कार्यरत रहीं। जिसका मेरे द्वारा विरोध किये जाने पर मुझे प्रताड़ित किया जाने लगा और पांच महीने से मेरा वेतन रोक दिया गया और नौकरी से हाथ धोने की भी धमकी दी जा रही है। वहीं आत्मदाह की सूचना पर बी०आर०सी० पहुंची स्थानिय जिला पार्षद गीता सागर राम ने भी शिक्षक को आत्मदाह करने से रोका तथा व्यथित हो बी०आर०सी० में ताला जड़ दिया। विदित हो कि प्रखंड प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ने भी बी०ई०ओ० की कार्यशैली से नाराज विगत सोमवार को बी०आर०सी० में ताला जड़ दिया था। जिसे समझौते के बाद काल ही गुरुवार को खोल गया था।शिक्षक रमेश कुमार आत्मदाह करने के असफल प्रयास की सूचना जैसे ही बी०ई०ओ० लखेन्द्र पासवान को मिली तबियत खराब होने के बावजूद शिक्षक के पास पहुंचे तथा ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों तथा शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सोमवार तक समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिलाया है।बी०डी०ओ० डॉ० अखिलेश कुमार , थानाध्यक्ष अरबिंद पासवान,स्थानिया सरपंच पति विजय कु० सिंह , जिला पार्षद गीता सागर राम, गंगा सागर राम, सुधीर कुमार राम, भीम सिंह, सुरेंद्र राम, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय कु०सिंह, चुन्नीलाल साह, संत कु०सिंह, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Recent Comments