सवारियों की हल्की चोटें

दरियापुर(सारण) अवतार नगर थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा के समीप ट्रक व टेम्पो की टक्कर में टेम्पो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया । शेष सवारियों को भी हल्की चोटें आयीं, जिनका इलाज स्थानीय लोगों ने की। टेम्पो चालक सुनील भगत, डोरीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी बताया जाता है,जिसका ईलाज दिघवारा सीएचसी में चल रहा है।