मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
मेन रोड में पीपल का पेड़ गिरने से यातायात बाधित ।
राहगीरों को हो रही है परेशानी ।।
तेज हवा ने पीपल को किया धराशाई ।
मझौलिया थाना क्षेत्र के सेंनवरीया से रुलही जाने वाली मुख्य मार्ग में रुलही दुबे टोला वार्ड हनुमान मंदिर के पास एक विशाल पीपल का पेड़ का मुख्य डाल टूट कर रोड़ पर गिर गया है । जिससे यातायात बाधित है । मेन रोड होने के कारण आने जाने वाले दो पहिया -चार पहिया वाहन का यातायात बन्द है जिससे लोगो को काफी परेशानी है । ग्रामीण निरंजन दुबे , अभिमन्यु दुबे, प्रभु साह इत्यादि लोगो के द्वारा यातायात चालू करवाने के लिए पेड़ को हटाने का कार्य किया जा रहा है । समाचार प्रेषण तक रास्ता चालू नही हो पाया ।





Recent Comments