
तरैया(सारण)।27.02.2020
प्रखण्ड सभागार कक्ष में गुरुवार जल-नल योजना के अभिलेख अधतन को लेकर बीडीओ राकेश कुमार ने पंचायत के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिवों तथा पंचायत सचिवों के साथ एक आवश्यक बैठक किया।जिसमें जल-नल के अभिलेखों की जाँच एवं सत्यापन किया।बीडीओ ने बताया कि जाँच में पाया गया कि कई वार्डो में प्रोसिडिंग क्लोजिंग पर प्रबंधन का हस्ताक्षर नहीं है,एमबी बुक नहीं है,खर्च के ब्यौरा के साथ वाउचर संग्लन नहीं है जैसे कई त्रुटियों को शीघ्र दूर कर अभिलेख अधतन का निर्देश दिया गया।समय सीमा के अंदर जिस वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का कार्य पूर्ण एवं अभिलेख अधतन सही नहीं होगा उन पर यथोचित करवाई होनी तय है।बैठक में बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान या जनता के द्वारा ऐसी शिकायत मिल रही है कि कई वार्ड में नल-जल की सप्लाई अनवरत नहीं हो रही है।वार्ड में जबतक मैनेटनर(अनुरक्षक)की बहाली नहीं हो जाती है तब तक पानी की अनवरत सप्लाई वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति द्वारा किया जाना है।अगर कही पानी की सप्लाई नहीं होती है तो इसकी जिम्मेवारी वार्ड अध्यक्ष और सचिव की होगी।बहुत ऐसे वार्ड है जिनमें अबतक ऑडिट नहीं हुआ है।अबतक जो लोग ऑडिट नही कराए है।उन्हें सरकारी राशि के गबन का दोषी मानते हुए अब उनपर एफआईआर हो सकता है। कुछ प्रबंधन समिति द्वारा अभिलेख का अधतन निरतंर नहीं किया जा रहा है।जो खेद का विषय है।अभिलेख के साथ राशि के अनुरूप वाउचर संलग्न करना अनिवार्य है।साथ ही कई ऐसे वार्ड में कई ऐसे परिवार है जिन्हें अबतक जल नल का कनेक्शन नहीं दिया गया है।ऐसा समस्या जहाँ भी है उसे जल्द दूर करें।




Recent Comments