
मढ़ौरा(सारण)। मुख्य बाजार से सटे गुप्ता लॉज के पास स्थित एक साईकिल दूकान में बीती रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर के लाखों रुपयें के साईकिल व अन्य समानों की चोरी कर ली । मढ़ौरा छपरा मुख्य रोड के गुप्ता लॉज के पास स्थित भारत साईकिल स्टोर नामक दूकान में चोरी की जानकारी आस पास के लोगों से दुकानदार को मिली । सूचना पर दुकानदार ने दुकान पर आकर देखा तो दुकान के मुख्य शटर का ताला कटा था । अंदर, बाहर समान बिखड़ा था और दुकान का गल्ला बाहर फेका हुआ था । दुकानदार बच्चा प्रसाद उर्फ भोली प्रसाद ने बताया कि चोर दुकान से दर्जनों साईकिल, साईकिल पाट्स और गल्ला में रखा 1.20 लाख नगद की चोरों ने चोरी कर ली है । दुकानदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुरे मामले की पड़ताल में जुट गई थी। घटना को लेकर दुकानदार बच्चा प्रसाद ने स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन दिया है । आवेदन में अनुमानित चार लाख रुपये की साईकिल, साईकिल पाट्स व नगद चोरी होने की बात कही है ।
दूसरी तरफ स्टेशन रोड के एक बर्तन आभूषण दुकान में भी बीती रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर हजारों रुपयें के समान की चोरी कर ली । दुकान डुमरसन बाजार निवासी जितेन्द्र कुमार सोनी का बताया गया है जो मढ़ौरा स्टेशन रोड में दुकान चलाता था । उक्त दुकान में चार साल पहले भी लाखों रुपये के बर्तन और आभूषण की चोरी हुई थी। मामले में दुकानदार ने कोई आवेदन थाना को नही दी है । दुकानदार का कहना था कि पहले हुई चोरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही कर सकी थी ।




Recent Comments