मुरलीगंज पुलिस को मिली सफलता हुआ बाइक लूटनेवाले गिरोह का उद्भेदन 
रविकांत कुमार ,दैनिक खोज खबर मधेपुरा,बिहार
मुरलीगंज एवं आसपास के इलाको में आये दिन मोटरसाइकिल लुट की घटना को अंजाम देंने वाले बाईक लुटेरा गैंग के एक सदस्य को आखिरकार पुलिस ने अपने हत्थे चढ़ा ही लिया।
मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपनी सक्रियता से गिरोह के इस सदस्य को दबोचनें में सफलता प्राप्त की। एक ऐसा बाइक लुटेरे गिरोह पर मुरलीगंज पुलिस ने शिकंजा कशा जो मुलीगंज सहित आसपास के इलाको से मोटरसाइकिल लूट कर इस जिले से दूसरे जिले में बेचा करते थे।
पत्रकारो से वार्ता में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल लुटेरे गिरोह के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा था। उसी अभियान के तहत बिजली यादव उर्फ़ विजय यादव पिता स्व0 उपेन्द्र यादव उर्फ़ भुमल यादव साकिन मैलवारा टोला खुशरूपट्टी थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा निवासी को गिरफ्तार किया गया है । इस पर पूर्णिया जिले के बरहारा थाना कांड संख्या 66/17 मोटरसाइकिल लूट कांड के अभियुक्त है। पूछ ताछ के दौरान इनके अंतरजिला गिरोह का उद्भेदन हो पाया है । कुछ दिन पहले बरहारा थाना क्षेत्र से लूटी गयी ग्लैमर बाइक को बरामद कर बरहारा थाना को सुपुर्द किया गया था। उसमे भी इन गिरोह की शक्रियता पायी गयी है। दिनांक 15 / 3/ 2017 को शाम के 8:00 बजे रात्तनपट्टी से मीरगंज जानेवाली सड़क पर काले रंग की हीरो पैसन प्रो मोटरसाइकिल लूटी गयी थी । लूट की घटना को स्वीकार करते हुऐ उन्होने बताया की मोटरसाइकिल को पूर्णिया जिले के चंद्रहि थाना धमधाहा निवासी मुन्ना यादव पिता सीताराम यादव के घर से बरामद किया गया। मुन्ना यादव धमधाहा थाना कांड संख्या 74/17 दिनांक 15/2/2017 धारा 392 का अभियुक्त है। बरामद की गयी मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट बदल कर प्रयोग कर रहा था।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर धमधाहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है और विजली उर्फ़ विजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अनुसंधान जारी है गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।