प्राध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय सम्मान के लिए हुआ चयन

छपरा (सारण):मध्य विद्यालय बिचला तेलपा के प्राध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय सम्मान के लिए चयनित किया गया हैं। रोटरी सारण के तत्वावधान में प्राध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के पश्चात प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा ईमानदारी से काम करनें का फल हैं राजकीय सम्मान का मिलना। सम्मान से और शिक्षक भी प्रोत्साहित होंगे और ईमानदारी से वे अपना कार्य करेंगें।
रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा छपरा के लिए गौरव की बात हैं सारण प्रमंडल में एक मात्र शिक्षक हैं ब्रजेश कुमार सिंह जो राजकीय सम्मान के लिए चयनित हुए हैं। इनके इस स्कूल में आनें के बाद से स्कूल ने काफी तरक्की की हैं तथा इस विद्यालय के बच्चों का भी सर्वागीण विकास हुआ हैं। इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,अध्यक्ष राजेश जायसवाल,सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी,विन्स कार्यक्रम के संयोजक रतनलाल ने प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया।




Recent Comments