डोरीगंज मे 400 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“””””””””””
स्थानीय थानाक्षेत्र स्थित आरा छपरा पुल के समीप सूरतरपुर गाँव के पास पुलिस गश्ती के दौरान एक पिकअप वैन का पीछा कर पुलिस ने 400 ली0 देशी शराब के साथ मौके से एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया कारोबारी दियारे क्षेत्र के कुतूबपुर गाँव निवासी बासुकी महतो का पुत्र जटा महतो बताया जाता है जिसके द्वारा ट्रक के टयूब व कुछ बोरे मे देशी शराब का पाऊच भरकर पिकअप वैन से ले जाया जा रहा था जिसे गश्ती के दौरान डोरीगंज पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा जिसे पार कराने मे दो बाईक सवार युवक लाईनर का काम कर रहे थे पीछा करती पुलिस को देख बाईक सवार दोनो युवक बाईक छोड़ अंधेरे मे गुम हो गए वही पिकअप वैन पर सवार मुख्य कारोबारी जटा महतो पुलिस के हत्थे चढ गए वही पुलिस के द्वारा पिकअप वैन की जब तलाशी ली गई तो ट्रक के टयूब व बोरे मे भारी मात्रा मे देशी शराब पाए गए जिसके साथ ही पिकअप वैन को जप्त कर पुलिस ने कारोबारी जटा महतो को जेल भेज दिया वही लाईनर की भूमिका निभाई रहे दोनो बाईक सवार युवक बाईक छोड़ भागने मे कामयाब रहे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार जटा महतो के द्वारा पुलिस के समक्ष बाईक सवार दोनो युवको के बारे मे जानकारी दी गई है जिनकी बाईक जप्त कर पुलिस के द्वारा दोनो युवको के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कारोबारी की निशानदेही पर इस धंधे मे सहयोगी लाईनर की भूमिका निभाने वाले दोनो युवको की पहचान कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है ।




Recent Comments