विहिप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को आयेंगे मशरक, माॅ सिद्धिदात्री मंदिर चौक पर होगी भव्य स्वागत
#करेंगे माता का दर्शन

मशरक(सारण):
विश्व हिन्दु परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया 7अगस्त को मशरक आ रहे है। उनकी अगवानी व भव्य स्वागत की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। माॅ सिद्धिदात्री मंदिर में हिन्दु संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, ब्यसायियों, की एक बैठक सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता सारण जिला धर्म जागरण मंच के संयोजक व मशरक पश्चिमी ग्राम कचहरी के उपसरपंच दुर्गेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में हिन्दू धर्म संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं व व्यवसायियों ने विश्व हिन्दु परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मशरक में आगामी 7 अगस्त को आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता आगामी- 7 अगस्त को 11 बजे दिन में मशरक में माॅ सिद्धीदात्री मंदिर चौक पर पहुचेगे। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के बाद माॅ सिद्धीदात्री मंदिर में माॅ का दर्शन करेंगे। बैठक में सारण जिला धर्म जागरण मंच के संयोजक व मशरक पश्चिमी ग्राम कचहरी के उपसरपंच दुर्गेश कुमार गुप्ता के अलावे भाजपा के युवा नेता पप्पु सिंह, बजरंग दल के अध्यक्ष नंदन ओझा, अनुपम कुमार सिंह, दिनेश कुमार कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, विवेक नाथ तिवारी, पं. सुनिल कुमार पांडेय, पुजारी उपेन्द्र तिवारी, ब्यवसायी रोहित कश्यप, चंदन रस्तोगी, दिलीप सिंह विजार्ड-टेक, कृष्णा कुमार स्वर्णकार, छात्र नेता रंजन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।