सारण :मढौरा के डबरा नदी मे फिर फेका नवजात का शव

———

 दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट

———
मढौरा (सारण )

मढ़ौरा के डबरा नदी में गुरुवार को फिर एक नवजात को बहा दिया गया ।डबरा नदी मे बहते नवजात के शव को देखने के लिये मढौरा पुल पर कुछ देर के लिये लोगो को कैतूहल मे डाल दिया । पहले तो पुल के पास झाड़ू बेचने वालों ने बच्चे को देखा जिसके बाद बजार कि भीड़ नदी मे झांकने  लगी ।देखते -देखते नवजात कि शव का लोग मोबाईल से फोटो एवं बीडीओ बना अपनी मोबाइल मे कैद कर लिया ।ये नवजात कि नदी मे शव फेकने का मामला पहली नहीं है ।पिछले दो महीने मे ऐसी तीन-चार घटनाएँ लोगो की संज्ञान मे है । पिछले महीने नदी किनारे पुल के पास कुत्तों को नोचते शव को समाजसेवियों ने मिट्टी डलावाया,तो एक पखवारा पहले ऐसेही घटना बीती है  ।बताते चले कि मढौरा मे कई क्लिनिक एवं रोगी सेवा केंद्र के नाम पर बिना लाइसेंस के ही नर्सिंग होम का बोर्ड लगाकर अवैध तरीके से संचालित होते है ,जहां पर आर्थिक शोषण कर गर्भ मे पल रहे लड़की या अनैतिक संतान को गर्भपात कराया जाता है ।इन्ही गर्भापात कराकर शव को कठहि पुल के पास नदी मे ठिकाने लगया जाता है इस मामले मे स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है ।

इधर जब शाम में मढ़ौरा एएसपी के संज्ञान में बात आई तो उन्होंने मानवता  का परिचय देते हुए थानाध्यक्ष को भेज शव को दफन कराया।