बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान

महुआ(वैशाली) : महुआ प्रखंड क्षेत्र में बिजली की किल्लत जारी है. जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है.आलम यह है कि कभी जर्जर तार टूट जाने तो कभी ब्रेक डाउन हो जाने के कारण बिजली गुल हो जा रही है.बिजली नहीं रहने के कारण पंखा, कूलर नहीं चलने से लोग गर्मी से व्याकुल हो जा रहे हैं.वही बिजली नही रहने से पेयजल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।बिजली आने की आश में घंटो बैठना पड़ रहा है।बिजली के अभाव में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बंद पड़ा रहता है.साथ ही इन दिनों पानी की समस्या जूझ रहे लोगों को बिजली नही मिलने से लोगों आक्रोश है।जानकारी के अनुसार बुधवार से महुआ के चाँदसराय ,सिंघाडा तथा पातेपुर फीडर में बिजली आंखमिचौली खेल रही है।बिजली आने के बाद लो बोल्टेज का मार झेलना पड़ रहा है इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।इसकी सूचना संबंधित विभाग को दिये जाने के बावजूद भी अधिकारी लोगों की अहम समस्या को दूर करने की दिशा में पहल नहीं कर रहे हैं.महुआ में बिजली गुल हो जाना आम बात हो गयी है. जिससे व्यवसायी, गृहस्वामी के साथ-साथ अन्य लोग भी बिजली की किल्लत से काफी परेशान दिख रहे हैं. बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर महुआ के विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश पनपने लगा है. स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगों का गुस्सा कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है.उपभोक्ता बिपुल कुमार,मनोज प्रसाद,नयन सिंह,सुधीर कुमार,अभिषेक कुमार आदि ने बताया है कि पहले की अपेक्षा बिजली की आपूर्ति नहीं किये जाने से परेशानी हो रही है.आलम यह है कि बिजली की किल्लत से शाम होते ही क्षेत्र में अंधेरा पसर जा रहा है.साथ ही बिजली की अभाव में मोटर भी नही चल पाता जिससे पेयजल संकट के साथ साथ महुआ में बिजली समस्या भी चरम पर है।