तैयारियों का जायजा लेते सीएस व अन्य



दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय अनामंडलीय अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी। उक्त बातें सारण के सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में डायलिसिस सेंटर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के बाद कहीं। शुक्रवार सारण के सिविल सर्जन डॉ राजकुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल मढ़ौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बहाल सुविधाओं का अवलोकन कर कर्मियों को जरूरी सुधार के लिए कई बिंदुओं पर निर्देशित किया। वही स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में डयलिसिस की सुविधा बहाल के लिए निर्माणाधीन कार्य प्रगति की समीक्षा की और डायलिसिस सेंटर निर्माण कंपनी नेप्रो प्लस के कलस्टर मैनेजर मुकुल कुमार से निर्माण प्रगति की जानकारी ली। कलस्टर मैनेजर ने बताया कि नए डायलिसिस सेंटर निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आवश्यक सभी बुनियादी ढांचे तैयार के लिए सिविल वर्क, बिजली फिटिंग जेनरेटर बैकअप के साथ मशीनों व अन्य उपकरणों का इंस्टॉलेशन का काम अन्तिम चरन में है।निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि आम लोगों को सरकार की बहाल सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए, साथ ही चिकित्सा से जुड़े डॉक्टर और कर्मी से सदाचार व्यवहार करना चाहिए। वही कोइ असुविधा हो तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी या मुझे भी शिकायत या सुझाव दे सकते है। डॉ वीरेश कुमार ने बताया कि सीएस जल्द से जल्द डायलिसिस का सुविधा मढ़ौरा के लोगों को मिलने लगेगा। पहले तीन बेड का होगा आगे और इजाफा किया जाएगा। मढ़ौरा सहित मढ़ौरा,अमनौर, इसुआपुर,मशरक, पानापुर, तरैया सभी लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार व अन्य चिकित्सक व कर्मी उपस्थित रहे।