
अमनौर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर-मढौरा मुख्य पथ माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के पास एक ट्रक से कुचलकर एक साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के विशम्भर छपरा गांव निवासी स्व.दशरथ सिंह के 66 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से शाम को साइकिल से बाजार करने अमनौर आये थे. जहां मढौरा की तरफ से आ रही एक ट्रक ने ठोकर मार दिया जिसके बाद ट्रक का चक्का उनके सर को पूरी तरह कुचल दिया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर ही ट्रक को घेर लिया. देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. जिस कारण यातायात बाधित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटना को लेकर तहकीकात किया. वहीं गुस्साए लोगों को मुआवजा दिलाने की बात कह शांत कराया. जिसके बाद लोग शांत हुए तथा यातायात फिर से चालू हुआ. पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाने ले गयी. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया. इस मामले में मृतक के भतीजा सिंटू सिंह द्वारा ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही गई. इधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव के लोग सदमे में है. मृतक के भतीजा प्रमोद कुमार सिंह की माने तो एक माह पहले एक शादी समारोह में शामिल होने कलकत्ता से घर आये थे . एक दो दिन बाद कलकता लौटनेवाले थे . मृतक राजेन्द्र सिंह की पत्नी कलकत्ता के बर्दवान में ही है . उनकी तीन बेटियां है सबकी शादी हो चुकी है. पत्नी कमल देवी लकवाग्रस्त है जो बंगाल में इलाजरत है.सात दिसम्बर को भतीजा राहुल सिंह का शादी में ये बंगाल के गांव आये हुए थे. मृतक तीन भाई थे जहां 2012 में छोटा भाई दिलीप सिंह की भी सड़क दुर्थाघटना में मौत हो गयी थी वहीं दूसरा भाई योगेन्नाद्र सिंह भी पहले ही असाध्य रोग के कारण उनकी भी मृत्यु हो गयी है.




Recent Comments