👉सीवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है । बैंक के जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ।वित्तीय वर्ष 2016-17 में जमा राशि जहां 17926.71 लाख थी, वही वित्तीय वर्ष 2017-18 में यह जमा राशि बढ़कर 20338.98 लाख रुपए हो चुका हैं । 👈

✍नवीन सिंह परमार
🔴सीवान [22 दिसंबर ] सीवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक पिछले 102 वर्षों से लगातार सीवान के किसानों व छोटे व्यवसायियों के सेवा में तत्पर रहते हुए और भारतीय रिजर्व बैंक की गाईड लाइन पर चलते हुए लाभ अर्जित कर रहा हैं । ये बातें बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी ने शनिवार को शहर के महादेवा रोड स्थित पवित्र बंधन मैरेज हाउस के सभागार में बैंक की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए कहीं ।




इस मौके पर बैंक के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार प्रसाद ने बैंक का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सीवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है । बैंक के जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ।वित्तीय वर्ष 2016-17 में जमा राशि जहां 17926.71 लाख थी, वही वित्तीय वर्ष 2017-18 में यह जमा राशि बढ़कर 20338.98 लाख रुपए हो चुका हैं । प्रबंध निदेशक श्री प्रसाद ने कहा कि हमारा प्रबंधन इस बढ़ोत्तरी से संतुष्ट नहीं हैं । हम लोग अपने सभी ग्राहको व कर्मचारियों के सहयोग से इस जमा राशि को वित्तीय वर्ष 2018-19 बढ़कर 251 करोड़ करना चाहते हैं ।

इस मौके पर बैंक के प्रबंध निदेशक ने बताया कि बैंक अपने प्रधान कार्यालय स्थित शाखा सहित पूरे जिले में कुल 16 शाखाओं व उससे संबद्ध 293 पैक्सों के माध्यम से किसानों का सेवा कर रहा हैं ।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि सीवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक बिहार में सहकारिता के क्षेत्र में सर्वोच्च वित्तीय स्थिति वाला बैंक हैं । हमारा बैंक पिछले 14 वर्षों से लगातार लाभ अर्जित करने वाला बिहार का एकलौता सहकारी बैंक हैं ।
उन्होनें बताया कि विगत तीन वर्षों का अगर शुद्ध लाभ देखे तो 31 मार्च 2016 को शुद्ध लाभ 24.48 लाख, 31 मार्च 2017 को शुद्ध लाभ 65.64 लाख व 31 मार्च 2018 को शुद्ध लाभ 103.57 लाख हैं ।
बैंक की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक ने कहां कि बैंक के सभी 16 शाखाओं को डिजिटल कर दिया गया हैं और जल्द ही जिले के सभी 293 पैक्सों को भी डिजिटल कर दिया जाएगा ।
इस मौके पर बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , बिहार स्टेट को ऑपरेटिव के अध्यक्ष रमेश चौबे जी, प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर सिंह, सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव , भाजपा जिलाध्यक्ष व बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, गोपालगंज के जिला को ऑपरेटिव अध्यक्ष भाई महेश राय ,बैंक के उपाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा, निदेशक मंडल के सदस्य रामायण मांझी, अजय तिवारी, नन्द किशोर यादव, शिवशंकर प्रसाद, तौहीद अंसारी, संजय कुमार यादव, राज कुमार सिंह, राज कुमार मांझी, रेखा देवी, बैंक के प्रशासी पदाधिकारी राज कुमार ठाकुर, वरीय प्रबंधक आलोक कुमार वर्मा व योगेंद्र प्रसाद सिंह सहित बैंक के सभी शाखाओं के प्रबंधक, पैक्सों के प्रबंधक, विभिन्न प्रखंडों के सहकारिता पदाधिकारी सहित काफी संख्या मैं बैंक के अंशधारी किसान व शहर के व्यवसायी उपस्थित थें । उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता सीवान सेंट्रल को ऑपरेटिव अध्यक्ष रामायण चौधरी तथा मंच संचालन बैंक उपाध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा जी ने किया ।
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
👉सीवान व आसपास की खबरें ” दैनिक खोज खबर ” न्यूज पोर्टल सहित सोशल मीडिया पर प्रकाशित करवाने के लिए ऑनलाइन न्यूज व विज्ञापन एजेंसी – “परमार मीडिया सर्विसेज, सीवान” से WhatsApp नंबर 07004126180 पर संपर्क करें।👈
सीवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आम सभा संपन्न




Recent Comments