सारण :भारत बंद समर्थकों ने मढ़ौरा में भी दर्ज कराया अपनी उपस्थिति
# सड़कों पर जुलूस निकाल मोदी हाय-हाय के नारे लगे
#दिन के 12 बजे तक बंद के असर , बाद में अन्य दिनों की तरह खुली दुकानें
मढौरा (सारण)
स्थानीय नगर में भारत बंद समर्थकों ने सड़कों पर जुलूस की शक्ल में बैनर लगाये माइक से अपनी आवाजों को बुलंद कर दुकानों को बंद कराया । सोमवार को सुबह से बंद समर्थकों में कुछ युवकों की टोली लाठी डंडे लेकर भी चल रही थी । व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने जुलूस आती देख अपनी दुकानें बंद कर देना ही वाजिब समझा । क्योंकि बंद समर्थकों के तेवर दुकानदारों की खुली दुकानों को देख गर्म हो जा रहे थे । स्थानीय स्तर पर बंद का नेतृत्व अम्बेडकर विचार मंच कर रहा था । जिसको मढौरा राजद समर्थकों का भी पूरी समर्थन मिलता दिखाई दिया । आपको बता दे की सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी के पक्ष में बने कानूनों के शक्ति कमजोर करने का आरोप लगा बंद आहूत किया गया था । बंद कराने के मौके पर अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद , राजद के विष्णु गुप्ता, प्रमोद कुमार , अन्य लोगों में उपेंद्र मांझी सहित सैकड़ों लोग थे ।




Recent Comments