
बदलाव : आधी आबादी के हाथ नगर निगम की कमान
छपरा। छपरा नगर निगम के चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई. स्थानीय जिला स्कूल में बने मतगणना कक्ष में सुबह करीब 9 बजे से मतों की गणना प्रारंभ हुई. दोपहर बाद नगर निगम की तस्वीर साफ हो गई. वार्ड 1 से लेकर 45 तक के विजयी वार्ड पार्षद के नाम सामने आ गए. वही नगर निगम के लिए मेयर और उप मेयर की तस्वीर भी साफ हो गई.
नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के लिए छपरा से मेयर पद पर राखी गुप्ता ने जीत दर्ज की. उन्हें कुल 29079 मत मिले. राखी गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद इकबल को भारी मतों के अंतर से हराया. निकतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 10028 मत ही मिले।
वही डिप्टी मेयर के पद पर रागनी देवी निर्वाचित हुई. उन्हें कुल 13225 मत मिले. रागिनी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अब्दुल कयूम अंसारी को 1121 मतों से हराया.
छपरा नगर निगम में दोनों ही चेहरे नए है. शहर के विकास को लेकर जनता से प्रत्याशियों द्वारा किए गए वादों पर जनता ने विश्वास जताकर नए चहरे को तरजीह दी है. छपरा नगर निगम की कमान महिला के हाथों में है.




Recent Comments