छपरा। युवा ब्राह्मण चेतना मंच निशुल्क पाठशाला रिविलगंज प्रखंड के मोहब्बत परसा पंचायत भादपा दलित बस्ती में बच्चों के बीच में विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच में अरुण पुरोहित ने सनातन संस्कार के द्वारा विद्या अध्ययन करना बताया । पंडित दीनदयाल उपाध्याय केअंतोदय उत्थान, से प्रेरित होकर इन बच्चों में रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जैसे महान विभूतियों को खोजना है बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। आज शाकंभरी देवी स्थान दधीचि नगर के रौनक जी के द्वारा बच्चों को बोर्ड तथा समाजसेवी गौतम बंसल और मनीष कुमार मणि के द्वारा दरी का वितरण किया गया। युवा ब्राह्मण चेतना मंच के प्रवक्ता रूम पुरोहित ने बच्चों को आश्वासन दिया कि आपकी हर आवश्यकता को छपरा के विभिन्न सामाजिक संगठनों से मिलकर पूर्ती की जाएगी आप सभी मन लगाकर विद्या अध्ययन करें। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों के उत्थान से ही हमारा भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा।