विक्षिप्त की धारदार हथियार से हत्या
बनियापुर (सारण): मानसिक रूप से विक्षिप्त पचास वर्षीय व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से प्रहार कर कर दी गई.बताया जाता है की घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी पूर्वी टोला की है.मृतक की शिनाख्त बनियापुर थाना क्षेत्र के धनाव निवाशी फैदार मिश्रा के रूप मे हुई जो सहाजितपुर थाना क्षेत्र के ही क्षितैनी निवासी अपने बहनोई रामशरण तिवारी के यहां रहता था.मृतक गांव सहित आस पड़ोस के गांवो मे घुमा करता था एंव लोगो से भोजन मांग अपना पेट भरता था.मृतक के दाहिने बाजू पर गहरे जख्म के निशान एंव पुरा शरीर रक्तरंजीत था.घटना शनिवार की दोपहर की है.घटना की सुचना पर थानाघ्यक्ष रामविनय पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पंहुच शव को अपने कब्जे मे ले आवश्यक कारवाई के बाद शव को पोस्टर्माटम हेतु छपरा भेज दिया एंव शव के करीब ही सोये हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार नामजद हत्यारा बंगालीपट्टी निवाशी रामेश्वर सिंह है जिसको भी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात बताई जा रही है.पुलिस के हर संभव प्रयास के वावजूद घटना मे प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद नही हो सका.मृतक के भांजे व क्षितैनी निवाशी मनोज कुमार तिवारी के र्फद बयान पर सहाजितपुर थाने मे प्राथमिकी र्दज की गई जिसमे गिरफ्तार रामेश्वर सिंह को नामजद किया गया है.र्दज प्राथमिकी मे बताया गया है की मृतक बंगालीपट्टी मे चल रहे अष्टयाम देखने गया था.अष्टयाम स्थल से कुछ ही दुरी पर नामजद का दलान है जहां घटना को अंजाम दिया गया है.ग्रामिणो का अनुमान है की मृतक घुमते हुए नामजद के दलान पर पंहुचा होगा एंव किसी बात को ले दोनो के बीच विवाद उत्पन्न हुआ होगा एंव नामजद ने धारदार हथियार से प्रहार कर फैदार मिश्रा की हत्या कर दी.एंव शव से एक मीटर की दुरी पर गहरी निन्द मे सो गया जो पुलिस उठाने पर ही जगा.अष्टयाम समाप्ति के बाद जब लोग वापस लैट रहे थे तो घटना स्थल का नजारा देख हतप्रभ रह गये.लोगो ने मृतक के गंभीर जख्म को देख अस्पताल ले जाने के प्रयास मे भी जुटे मगर मृत्यु की पुष्टि होते ही सभी लोग फरार हो गये एंव घटना की सुचना थाने को दी.थानाघ्यक्ष रामविनय पासवान ने बताया की पुलिस घटना से जुड़ी तमाम विन्दुओ पर नजर रख अनुसंधान मे जुटी है.गिरफ्तार नामजद से घटना के बाबत पुछताछ जारी है.
—घटना की सुचना पर जुटे लोग—