दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। छपरा मशरक थावे रेल खंड पर रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर एवं सुगम यात्रा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए गाड़ी संख्या 55515/55516 पटना–थावे–पटना सवारी गाड़ी का शामकौड़िया एवं राजापट्टी स्टेशन पर दिनांक 18 जुलाई से प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है।
इस नई सुविधा का शुभारंभ सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
नई समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 55515 पटना–थावे सवारी गाड़ी शामकौड़िया स्टेशन पर 16:46 बजे पहुँचेगी तथा 16:48 बजे प्रस्थान करेगी। इसके उपरांत यह राजापट्टी स्टेशन पर 17:13 बजे पहुँचकर 17:15 बजे प्रस्थान करेगी।‌इसी प्रकार गाड़ी संख्या 55516 थावे–पटना सवारी गाड़ी राजापट्टी स्टेशन पर 21:41 बजे पहुँचकर 21:43 बजे प्रस्थान करेगी तथा शामकौड़िया स्टेशन पर 22:05 बजे पहुँचकर 22:07 बजे प्रस्थान करेगी।