अवतार नगर मे पुराने विवाद मे दो पक्ष भिड़े ,दोनों पक्ष से सात गिरफ्तार
#दोनो तरफ से 25 नामजद सहित 25 अज्ञात पर अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज -:
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव टोला मे
पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई जिसमे दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए ।
घटना की सुचना पर दल बल के साथ पहुँचे मुफ्फसील इंस्पेक्टर हिरालाल प्रसाद अवतार नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह डोरीगंज थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद एवं दिघवारा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मामले को शांत कराया एवं दोनो पक्ष के जख्मी लोगो को हॉस्पिटल भेजवाया ।
जख्मी लोगों मे एक पक्ष के भानु प्रताप सिंह एवं अभिषेक सिंह को दिघवारा पी एच सी मे इलाज के लिए भेजा गया वही दुसरे पक्ष के जख्मी अजय राय , बासुदेव राय , चन्द्रमा राय , सुबोध दास एवं विक्की कुमार को छपरा सदर हॉस्पिटल मे इलाज कराया गया
दोनो पक्ष से जख्मी इन सातों लोगों पर नामजद प्राथमिकी के आधार पर हॉस्पिटल से ही गिरफ्तार कर लिया गया ।
इस संबंध मे एक पक्ष के भानु प्रताप सिंह एवं अभिषेक सिंह ने फर्द ब्यान दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि जब हमलोग सुबह नराँव सुर्य मन्दिर जा रहे थे तो रास्ते मे घात लगाए गाँव के ही बासुदेव राय विरेन्द्र राय अजय राय नवीन राय राजा राय मुन्नु राय विक्की राय जितेश राय विकास राय मुकेश राय पिंटु राय 10 अज्ञात लोगो के साथ लाठी , डंडे , फरसा एवं हथियार लेकर हमलोगो पर हमला कर दिए और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिए जब तक हल्ला सुन बीच बचाव के लिए लोग पहुँचते वे लोग बुरी तरह जख्मी कर एवं गले से सोने का चेन छिन कर फरार हो गए ।
वही दुसरे पक्ष के अजय राय ने अपने फर्द ब्यान मे यह आरोप लगाया है कि गाँव के ही भानु प्रताप सिंह , अभिषेक सिंह , सुर्यभान सिंह , राजीव सिंह , रोहित सिंह , राजु सिंह , पंकज सिंह , कुन्दन सिंह , रमेश सिंह , स्थानीय मुखिया रामपुजन सिंह, चन्दन सिंह 25 अज्ञात लोगो के साथ मेरे दरवाजे पर चढ़ कर बोले की बहुत खेलाड़ी बनता है सब खेलाड़ी बनना छुड़ा देंगे और मारने लगे और मारपीट कर जख्मी कर दिया साथ ही घर के महिला शांति देवी एवं सुनैना देवी के गले से सोने का चेन छिन कर चले गए ।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनो पक्ष से नामजद सात लोग भानु प्रताप सिंह अभिषेक सिंह , अजय राय , बासुदेव राय , चन्द्रमा राय सुबोध दास ,एवं विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है वही बाकी लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।
वही शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कैम्प कर रही है ।




Recent Comments