
टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सलखुंआ की टीम ने जौहरी पकड़ी की टीम को हरा कप पर जमाया कब्जा
अमनौर(सारण):प्रखंड के जौहरी पकड़ी गांव में आयोजित टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सलखुंआ की टीम ने छ: विकेट से जौहरी पकड़ी की टीम को पराजित किया. सोमवार को यादव क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सलखुंआ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जौहरी पकड़ी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 120 रन बनाया जबकि जवाब में उतरी सलखुंआ की टीम ने 14 ओवर में ही चार विकेट खोकर जीत अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच मुकेश कुमार तथा मैन ऑफ द सिरीज आशिष कुमार को दिया गया. फाइनल मैच का उद्धाटन जिला पार्षद आलोक राय ने फिता काटकर किया वहीं विजेता व उप विजेता टीम को कप मुखिया संतोष कुमार यादव ने प्रदान किया. उक्त मौके पर मुख्य रूप आयोजक सुरज यादव, रंजन बिहारी, विशाल कुमार, समाजसेवी शैलेश सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार सेंगर, मनोज राय, अवधेश राय आदि उपस्थित थे.




Recent Comments