सारण : कौशल विकास केंद्र के अध्यनरत छात्रों को बांटी गई मार्गदर्शिका किट 

मकेर(सारण)-प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकाश केंद्र में सेकेण्ड बैच के 23 अध्यनरत क्षात्रों के बिच मार्ग दर्शिका किट का वितरण किया गया । बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अध्यनरत छात्रों के बीच कीट का वितरण कर उत्साहित किया । इस दौरान केंद्र के प्रशिक्षक प्रमोद कुमार ने बतया की सेकेंड बैच में इलेक्ट्रिशीयन ट्रेंड में कुल 23 क्षात्रों को 57 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा इस मौके पर राकेश कुमार सिंह के अलावे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा,मंडल अध्यक्ष सुचिंद्र साह,जिला पार्षद नागेश्वर बैठा,पप्पू कुमार ,अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य भी  उपस्थित थे