छपरा डेस्क:- आज दिनांक 12 जनवरी 2020 को छपरा शाखा द्वारा यूवा दिवस का आयोजन स्थानीय आशीर्वाद पैलेस में आयोजित किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सारण एवं उद्घाघाटन करता सिविल सर्जन सदर अस्पताल थे ।वशिष्ठ अतिथि के रुप में डॉ देव कुमार ,समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह, श्री आदित्य अग्रवाल ,श्री राज शेखर उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीवन हरियाली, बाल विवाह ,दहेज प्रथा ,नशाबंदी संबंधित कार्यक्रमों की प्रतियोगिता कराके जागरुकता का कार्य किया गया। स्वागत भाषण रेड क्रॉस सदस्य डॉ सज्जाद आलम ने किया सचिव जिन्नत मशीह रेड क्रॉस की जानकारी दी ।एवं रेड क्रॉस के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी उद्घाटन करता श्री मधेश्वर झा सिविल सर्जन अपने संबोधन में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने की सलाह दी ।और यूथ रेड क्रॉस के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी । स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विस्तृत जानकारी रेड क्रॉस कोक्षाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह कार्यक्रम में युवाओं को हौसला बढ़ाने के लिए डॉ देव कुमार समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह अपने अनुभव से विशेष जानकारी दी। यूथ रेड क्रॉस सचिव अमन राज ने अपने संबोधन में अपने द्वारा किए गए सारे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की ।और युथ कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़े और समाज का कल्याण करें। इस कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति, आधारित कार्यक्रम सुबह सभा में बहुत सारी संख्या में युवा शामिल हुए जिसमें रोटरी क्लब ,सदस्य रोटी बैंक, सदस्य लायंस क्लब ,आदि संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम खेल संगठन, पत्रकार संगठन, सामाजिक संगठन ,को सम्मानित किया गया। इसमें रेड क्रॉस के सभी सदस्यों से एवं विभिन्न संस्था से शिक्षा एवं सदस्य उपस्थित थे ।जिससे कार्यक्रम सफल हो सका।