पानापुर ने धेनुकी को हरा कप पर जमाया कब्जा
पानापुर(सारण):सोमवार को धेनुकी प्रेमियर लीग T -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पानापुर ने धेनुकी को 36 रनों से हराकर कप पर जमाया कब्जा। मुख्य अतिथि के बतौर भाकपा माले नेता सभापति राय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया एवं खिलाड़ियों को संबोधोत करते हुए कहा कि जिस तरीके से क्रिकेट में जाति और धर्म से ऊपर उठकर आपलोगो ने टीम के जीत के लिए एकजुट होकर खेला। उसी प्रकार अपने समाज और देश को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर सामाजिक भावना से काम करना होगा। तब जाकर बेहतर समाज का सपना साकार हो सकता है ।मौके पर छात्र नेता अनुज कुमार दास ,युवा नेता परवेज आलम ,आदि नेताओ ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया खेल का आयोजन सुनील कुमार पासवान ,रितेश कुमार साह ,संजीत कुमार भानु ,शुशील ने किया।