गड़खा(सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के मिठेपुर जिमेदारी टोला बगिचा में अवैध हथियार के साथ जुटे दो अपराधियों को गड़खा पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। अपराधी की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मिठेपुर गांव के रंधीर कुमार राय वही दुसरा परसा थाना क्षेत्र के पतेहपुर गाँव निवासी शुभम कुमार सिंह के रूप मे हुई दोनो के पास से एक देशी बंदूक व तीन जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ।थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के व्यान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा है की मै क्षेत्र भ्रमण पर निकला था जैसे ही एनएच 722 फुर्सतपुर के पास पहुंचा तो सुचना मिला की मिठेपुर जिमेदारी टोला बगीचा मे कुछ अपराधी जुटे हुए है व अपराध की योजना बना रहे है।जिसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए। गस्ती पर निकले गड़खा थाना के पुअनी प्रमोद सिंह के साथ मै उक्त जगह पर पहुँचा तो पुलीस की गाड़ी देख अपराधी भागने लगे।भाग रहे अपराधिओ मे से दो को पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। अपराधी मिठेपुर गांव निवासी रणधीर कुमार के पास से तीन कारतूस जिसमे से दो जिन्दा व एक खोखा चोरी के मोटरसाइकिल बरामद हुआ।वही शुभम कुमार सिंह के पास से एक नाली देशी बंदूक एक जिन्दा कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुआ। पुछताछ के क्रम मे इन लोगो ने बताया की भागे हुए अपराधी गड़खा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी अप्पू अंसारी,मुस्कान अंसारी,मिठेपुर गांव के सुजित महतो ,अलोनी गाँव के राजा शर्मा थे अन्य दो को नही पहचानते है। थानध्यक्ष अरूण कुमार सिंह बताया की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रकिया की जा रही है।