
टीका लगाकर ईनाम पाया तो मुस्कुरा उठे चेहरे
-टीका लगाओ ईनाम पाओ के तहत मिला पुरस्कार
सीतामढ़ी। 8 दिसंबर
कोरोना टीकाकरण के दूसरे डोज को बढ़ावा देने के लिए टीका लगाओ ईनाम पाओ अभियान के तहत बुधवार को पुरस्कार का वितरण किया गया। जिसे सिविज सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल ने वितरीत किया। मालूम हो कि वैसे व्यक्ति जिनके दूसरे डोज लेने का समय पूरा हो गया है वे अपने निर्धारित तिथि से सात दिन के अंदर दूसरा डोज लेने पर लॉटरी की पात्रता को पूरा करते हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन ने लोगों से समय पर दूसरा डोज लेने की अपील की है और कहा है कि बिना दूसरे डोज के हम पूरी तरह कोविड से प्रतिरक्षित नहीं हो सकते।
10 सांत्वना और 1 बंपंर पुरस्कार:
केयर के डीटीएल मानस कुमार ने कहा कि इस पुरस्कार अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में 10 सांत्वना पुरस्कार तथा एक बंपंर पुरस्कार की योजना है। जिले में सभी प्रखंडों (परिहार को छोड़कर ) के ईनामों की घोषणा हो चुकी है। यह लकी ड्रॉ कार्यक्रम अगले चार सप्ताह यानि 31 दिसंबर तक प्रति सप्ताह ईनामों की बारिश करता रहेगा। सांत्वना पुरस्कार में एक हजार के सामान तथा बंपर पुरस्कार में तीन हजार तक के सामानों के उपहार लोगों को दिए जाएगें। वहीं इसके अलावा महीने में तीन और ग्रैंड पुरस्कार की भी योजना है।
विजेता करें लोगों को प्रोत्साहित:
मानस कुमार ने कहा कि जो भी विजेता टीका लगाओ ईनाम पाओ अभियान में पुरस्कृत होते हैं उन्हें चाहिए कि वह लोगों के बीच दूसरे टीकाकरण के प्रेरित करें। यह लकी ड्रॉ एक एप के जरिए निकाली जाती है जिसमें पूरी पारदर्शिता भी बरती जाती है। विजेताओं के नाम आने पर उन्हें फोन किया जाता है, ताकि वे अपना पुरस्कार ले सकें।
बथनाहा में भी बंटा पुरस्कार:
टीका लगाओ ईनाम पाओं अभयिान के तहत बथनाहा प्रखंड में भी ईनामों की बारिश हुई। जिसके तहत राधा कुमारी को बंपर प्राइज तथा अन्य 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं ने सेल्फी प्वाइंट पर अपना फोटो भी क्लिक किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र लाल, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके झा, केयर डीटीएल मानस कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।




Recent Comments