सिवान : एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल 17 जनवरी को करने की निर्णय
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान
रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के रघुनाथपुर पब्लिक स्कुल की सभागर में रबिवार बिहार चिकित्सा एवं जन- स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित संघर्ष अमिति मान्यता प्राप्त समाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की एक बैठक की आयोजन किया गया । जिनमे संघ का संयुक्त राज्य मंत्री बिजय सिंह ने इस बैठक में एक दिवसीय संकेतिक हड़ताल 17 जनवरी 2018 को करने की निर्णय लिया । जिस दौरान जिला मुख्यालय पर अपनी मांग को लेकर सिविल सर्जन को घेराव करने का भी निर्णय लिया गया। इन्होंने ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहाँ की आगे की लड़ाई के लिए आगामी 28 जनवरी से 2 फ़रवरी तक पाँच दिन की भी हड़ताल रहेगा। इस दौरान 29 जनवरी को सिविल सर्जन की घेराव किया जाएगा। वही श्री ने कहाँ की जब तक बिहार सरकार मांग नही मांगेगी तब तक लड़ाई जारी रहेगा। इस मोके पर आशा भैसलेटर, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मामता, कुरियर मौजूद थे। जिस दौरान रेखा देवी,मिन्ता देवी, सोसिला देवी, शारदा देवी, अर्चना देवी, मीरा देवी, सोना देवी,सीमा देवी, सुभाष दुबे, ता रकेश्वर पाण्डेय, अम्बा दुबे, सहित अन्य आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद थी।




Recent Comments