टीकाकरण के सफलता हेतु नुक्कड़ नाटक कर किया गया जागरूक

पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के महम्मदपुर नटटोली में मंगलवार को मिशन इन्द्रधनुष के तहत बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया ।बार बार टीकाकरण हेतु बुलाये जाने के बाद भी उक्त नटटोली के लोग बच्चों को टीका लगवाने मना कर देते थे,जिसकी शिकायत वरिय पदाधिकारीयों से की गई थी।इसी मद्देनजर आज पटना से स्वास्थ्य जागरूकता हेतू” विरासत कला “कला जत्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक कर अनुसूचित जाति के टोले के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया ।मौके पर दर्जनों नटटोली के महिला पुरूष तथा बच्चे उपस्थित थे ।