
केन्द्रीय मंत्री रुडी की विकासवादी पहल:पं॰ दीनदयाल सांसद जलापूर्ति योजना का अमनौर में होगा लोकार्पण
⏩प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय करेंगे लोकार्पण
⏩मोदी सरकार की तीन वर्ष की उपब्धियां जनता से साझा करेंगे केन्द्रीय मंत्री रुडी
छपरा
अप्रतिम स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को सारण में उनकी जयंती को समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। इस अवसर पर सारण की गरीब बस्तियों में हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए पंडित दीनदयाल सांसद जलापूर्ति योजना का लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय करेंगे। साथ हीं इस दौरान केन्द्र में सत्तारूढ़ विकासवादी राजग सरकार के तीन वर्ष की विकासवादी व लोक कल्याणकारी योजनाओं-परियोजनाओं से आमजन को अवगत कराया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजीव प्रताप रुडी ने कहा जिस दिन माननीय नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व में भाजपा ने केन्द्र सरकार के गठन का बीड़ा उठाया उस दिन सबकी आंखों में एक हीं सपना था कि हम दीन-हीन, गरीब-निर्बल और असहाय लोगों को हर वो सुविधा उपलब्ध करायेंगे जिससे वे समाज के मुख्य धारा में तो जुड़े हीं साथ ही उनका सर्वांगिण विकास हो। जबतक गरीबों का विकास नही होगा देश कतई विकसीत नही हो सकता है। मालुम हो कि इसी सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए सांसद सह केन्द्रीय मंत्री श्री रुडी ने अपने क्षेत्र में पंडित दीनदयाल सांसद जलापुर्ति योजना को मूर्तरूप देने का सपना देखा और सम्पूर्ण जिले को विद्युतिकरण की सौगात देने के बाद अपने सांसद कोष से इस योजना के लिए भी राशि आवंटित कर फलीभूत भी किया।
श्री रुडी ने कहा कि सारण संसदीय क्षेत्र की गरीब बस्तियों में रहने वाली हजारो जनता आज उत्साहित है कि उनके जीवन का जल संकट हमेशा के लिए दूर हो जायेगा। अब उनके घर समीप ही नल के माध्यम से स्वच्छ जल मिलेगा। उन्होने कहा कि आज यह सपना साकार हो रहा है जिसमें क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं का भी अपेक्षित सहयोग मिला। उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में सारण में लगभग 300 बस्तीयों में स्वच्छ जल पहुंचाने की योजना है, इसके लिए सांसद निधि से दो वर्षों में 20 करोड की राशि आवंटित की जायेगी। मंत्री जी ने बताया उसके बाद जिले के हर घर को नल के स्वच्छ जल से जोड़ा जायेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा शुभ दिन है इसलिए नहीं कि गरीबों को पेयजल की सुविधा मिलेगी बल्कि इसलिए कि मोदी सरकार ने आज तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चौथे पायदान पर कदम रखा है। विकास का यह तीन साल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। जनता की अकांक्षाओं की पूर्ती हुई कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई। युवाओं को कुशल बनाया जा रहा है, महिलाओं को सबला बनाया जा रहा है, बेटियों को सशक्त बनाया जा रहा है और देश को समृद्ध बनाया जा रहा है। जहां आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 2 करोड़ महिलाओं को गैस चुल्हा वितरित किया गया वहीं मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह का करने के साथ ही गर्भावस्था में महिलाओं के पोषण के लिए 6000 रूप्ये की सहायता राशि का भी प्रावधान किया गया है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार के गठन के बाद देश में 28 करोड़ गरीबों को जन धन योजना के तहत बैंको से जोड़कर केन्द्रीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है वहीं हमारे अन्नदाता किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मंडियों को सीधे किसानों से जोड़ा जा रहा है। किसानों के लिए फसल बीमा लाकर उनकी फसलों का बिमा भी कराया जा रहा है जिससे प्राकृतिक आपदाओं से नष्ट होने वाली फसलों का भी मूल्य उन्हें मिल सके। श्री रुडी ने कहा कि कहा कि हर वर्ष रोजगार के बाजार में उतरने वाले करोड़ों युवाओं में से अधिकांश को बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है। इन युवाओं को बेरोजगारो की श्रेणी से निकालकर रोजगार करते हुए सक्षम व सबल नागरिक बनाने का संकल्प लिया और केन्द्रीय कौशल विकास मंत्रालय के रूप में एक नये विभाग का सृजन कर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को दक्ष बनाया जाने लगा। देश में स्वरोजगार की कमी को देखते हुए पहली बार स्टार्ट अप व मुद्रा लोन जैसी कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया। अबतक की सरकारों ने देश की जनसंख्या को भार माना था लेकिन मोदी सरकार ने जनसंख्या को ही अपना संसाधन बना लिया। कल के बोझ को हमने इनफ्रास्ट्रक्चर में तब्दील कर दिया है। और इससे युवा न केवल समृद्ध हो रहे है बल्कि राष्ट्र को भी समृद्ध बना रहे है। यही कारण है कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यव्सथा बन गया है।
श्री रुडी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीन वर्षों के कार्यकाल में देशभर में व्यापक बदलाव हुआ है। अपने मजबूत इरादे और दृढ़ इच्छाशक्ति से माननीय प्रधानमंत्री ने देशहित में कई अहम फैसले लिए। जहां पूर्व की सरकारों में मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है, वहीं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की अगुवाई वाली राजग सरकार ने कालाधन और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए नोटबंदी जैसे और कई ठोस कदम उठाये। उन्होने कहा कि इन तीन वर्षो में देश में, समाज में सोच से लेकर कामकाज के तौर तरीकों तक में व्यापक बदलाव हुआ है। यही कारण है कि आज देश आंतरिक ही नहीं बाहरी तौर पर भी मजबूत बनकर उभरा है। अन्तरराष्ट्रीय संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशलन की बीते वर्षों की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार के आने के बाद से ग्लोबल करप्शन इंडेक्स में भारत की स्थिति सुधरी है। 2013 में भारत 176 देशों में से 95वें स्थान पर था, वहीं 2015 में 76वें स्थान पर आ गया।




Recent Comments