कालाजार रोगी खोज अभियान के लिए हुआ प्रशिक्षण
पानापुर (सारण) : सोमवार को पीएचसी पानापुर में कालाजार उन्मूलन के लिए रोगी खोज अभियान के तहत आशा तथा एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया।सभी उपस्थित आशा एवं एएनएम को स्वास्थ्य कोआर्डिनेटर अखिलेश्वर पाण्डेय ने कालाज्वार के रोगियों को खोजने के लिए बुकलेट दिया तथा उसे भरने की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वैसे लोगों को चिन्हित करना है जिन्हें दो सप्ताह या उससे अधिक दिनों से बुखार हो।ताकि उनक जाँच कर सही इलाज किया जा सके।मौके पर स्वास्थ्य मैनेजर अमित कुमार, स्वास्थ्य केयर आशुतोष कुमार सहित दर्जनों आशा एवं एएनएम उपस्थित थे ।




Recent Comments