आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम के तहत जागरूकता के लिए कॉलेज में शिविर का आयोजन

मढौंरा( सारण) : मुख्यमंत्री के 7 निश्चय में आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,स्वयं सहायता भत्ता एंव कुशल युवा कार्यक्रम के आवेदन के लिए +2 (इन्टर स्तरीय) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मढ़ौरा में जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।जिला निबधंन एंव परार्मश केद्र के सहायक प्रबंधक नीतु सिन्हा के नेतृव्व में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,स्वयं सहायता भत्ता एंव कुशल युवा कार्यक्रम के सैकंडो छात्र-छात्राएॅ शामिल हुए ।शिविर को लेकर युवक युवक्तियो मे काफी उत्साह देखा गया।वही शिविर के सफल संचालन में उनके सहयोगी संतोष कुमार और कालेज के शिक्षक रन्धीर कुमार ,रंभा कुमारी,अनिल कुमार सुनिल कुमार,सतीश कुमार,रामाकांत राय की विशेष भूमिका रही।सहायक प्रबंधक नीतु सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह योजनाएं युवा छात्र-छात्राओ के विकास और आत्मनिर्भर होने के लिए है।इसका फायदा युवा छात्र-छात्राओ को मिल रहा है।




Recent Comments