AISF सारण जिला इकाई 02 अप्रैल से शुरू करेगा निर्णायक आंदोलन
#संजय पांडेय /छपरा विवि

छपरा दिनांक 29:03:2018
ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) सारण जिला परिषद् की बैठक मंजर रिजवी भवन छपरा में की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकाश गुप्ता ने किया।बैठक में मुख्य रूप से जेपीयू छपरा में व्याप्त शैक्षणिक आराजकता,
भ्रष्टाचार,लंबित परीक्षाओं,एवं एससी-एसटी के नागरिकों की अधिकारों का हनन् आदि पर गहरा दुःख व्यक्त कर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि जेपीयू की लंबित परीक्षाएँ नहीं कराए जाने से लाखों छात्रों के भविष्य अंधकारमय होने के कगार पर है,जिसकी पुरी जावाबदेही राजभवन और राज्य सरकार को है,जिला सचिव ने कहा कि एआईएसएफ राजभवन,राज्य सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य है, 02अपैल 2018 से एआईएसएफ आंदोलन का शंखनाद करेगा।
जिला सह-सचिव राजीव कुमार ने कहा कि विवि में व्याप्त शैक्षणिक आराजकता पर राजभवन और राज्य सरकार चुपी तोड़ें, अन्यथा विशाल जनआक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहें।वहीं राज्य परिषद् सदस्य अमित नयन ने कहा कि सारण प्रमंडल के छात्रों की अंधकारमय होती भविष्य के लिए विवि प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार भी पुरी तरह जिम्मेवार है,जिसका खामियाजा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की
02 अप्रैल 2018 (सोमवार) से पुरे सारण जिले में जनआंदोलन का आगाज किया जायेगा,वहीं एससी-एसटी के नागरिकों के अधिकारों के हनन् के खिलाफ 02 अप्रैल को आहुत भारत बंद का हम एआईएसएफ के लोग नैतिक समर्थन करेंगे।
बैठक में मुख्यरूप से अविनाश उपाध्याय,राहुल सिंह,कुमार बब्लू,आलोक कुमार,विकाश कुमार,पप्पू कुमार,रवि कुमार,आनन्द मोहन सिंह,अनमोल महतो,आदि मौजूद थे।