*अभाविप बखरी के कार्यकर्ताओं ने किया सीएम का पुतला दहन*
*अमित पोद्दार संवाददाता दैनिक खोज ख़बर बखरी बेगुसराय* 
अभाविप के बखरी नगर इकाई के द्वारा वित्त रहित शिक्षकों का हड़ताल समाप्त कराने , बखरी में डिग्री कॉलेज खोलने,  उत्क्रमित उच्च विद्यालय बखरी में उपस्कर उपलब्ध कराने,  निजी स्कूल के मनमानी पर रोक लगाने साथ ही साथ बखरी मे 24घंटे बिजली उपलब्ध कराने सहित अन्य शैक्षणिक सम्सयाओ को लेकर बखरी बाजार मे आक्रोश मार्च निकाला ! इस मौके पर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की ! मैट्रिक एवं इंटर  का जल्द से जल्द कैमरा जांच कराओ,   शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करो,  छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करो , बखरी में डिग्री कॉलेज खोलना होगा , बिजली एसडीओ मुर्दाबाद , नितीश कुमार मुर्दा बाद , अशोक चौधरी मुर्दाबाद,  नीतीश कुमार एक काम करो चूड़ी पहन के डांस करो आदि गगनभेदी नारे लगाएं ! इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी एवं नगरमंत्री ललनदेव कुमार ने कहा कि बिहार सरकार एवं शिक्षक संगठन के लड़ाई के बीच छात्र पीछे जा रहे हैं दोनों अपने हित की चिंता कर रहे हैं साथ ही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ! इंटर एवं वैचारिक की कॉपी जांच नहीं होने के कारण रिजल्ट आने में लेट लगेगी ! इस से छात्रों को आगे की पढ़ाई में कठिनाइयां होगी ! साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा मेडिकल ,  इंजीनियरिंग , सहित अन्य परीक्षा में बिहार के छात्र भाग नहीं ले पाएंगे ! छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है शिक्षा मंत्री शिक्षा माफियों के इशारों पर काम कर रहे हैं शिक्षा में भ्रष्टाचार का बोल बाला है शिक्षा मंत्री को छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं है परिषद शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करती हैं इसको लेकर पूरे बिहार में आंदोलन किया जाएगा ! नगर कार्यकारिणी सदस्य अनुभव कुमार एवं बंटी कुमार ने कहा कि बिहार सरकार जल्द से जल्द शिक्षक से वार्ता कर उनका आंदोलन को समाप्त करवाएं ! साथ ही बखरी में डिग्री कॉलेज खुले एवं बखरी मे  24 घंटे बिजली मिले !इसको लेकर कार्य करें नहीं तो परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगा ! जिसकी सारी जिम्मेदारी बिहार सरकार की होगी ! मौके पर अंकित सिंह,  नीतीश कुमार,  विकास कुमार , अमन कुमार,  साकिब आहमद , सौरभ कुमार,  मानव गुप्ता , ओम कपूर,  सूरज कुमार , अभिमन्यु कुमार , प्रशांत देव,  गौरव अग्रवाल ,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे !