भीलवाड़ा: बिना टोंटी वाले नलों का कनेक्शन काटा जायेगा
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 2 मई।  शहर के जिन जल उपभोक्ताओं ने अपने नलों पर टोंटी नही लगाकर उन्हें खुला छोड रखा है उनके कनेक्शन बिना पूर्व सूचना काट दिये जायेंगे।
         जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता ने जलदाय विभाग के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि सात दिवस में अपने नलों पर टोंटी लगालें अन्यथा बिना पूर्व सूचना के जल संबंध काट दिया जावेगा।