सभी शिक्षकों ने धोया अपना हाथ तथा लोगों का भी धुलवाया।

पानापुर (सारण)सोमवार को थानाक्षेत्र के सभी हड़ताली शिक्षकों ने पानापुर मुख्य बाजार मे सफाई अभियान चलाया तथा आम लोगों तथा दुकानदारों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।शिक्षक नेता जितेन्द्र कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों से अपील की कि थानाक्षेत्र के  प्रत्येक बाजार पर सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों को जागरूक किया जाएगा ।आज इस अभियान की शुरुआत करते हुए जितेन्द्र कुमार सिंह ने खुद अपने हाथ धोये तथा उपस्थित सभी शिक्षकों तथा आम लोगों का भी हाथ धुलवाया।मौके पर शिक्षक नवल किशोर राय,रमेश सिंह, रमेश मिश्र, प्रदिप कुमार,दुधनाथ ठाकुर, अजय कुमार, संजय राय, मनोज पाण्डेय, संतोष कुमार, राजेश मांझी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।