
मढ़ौरा
चीनी मिल की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकान लगा रहे दो दुकानों को सीओ ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटा दिया । सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि चीनी मिल की जमीन पर अतिक्रमण का पुराना मामला है । इसको लेकर प्रशासन क ई बार अपना अभियान चला चूकी । महिनों पूर्व कुछ दुकानों को हटाया गया था । इधर जानकारी मिली थी की उक्त जमीन पर कुछ दुकानदार अवैध रूप से अपनी दुकान लगा रहे थे । इस पर कारवायी करते हुये दो अवैध दुकानो को हटा दिया गया है । इस मामले में चीनी मिल की जमीन पर बनी अन्य अवैध निर्माण को हटाया जाना था । पिछली बार अवैध रुप से कब्जा करने वाले सभी चिन्हीत लोगों को नोटीस दे दिया गया था । कुछ पर प्रशासन कारवाई कर चूकी है कुछ लंम्बित है । जल्दी ही अन्य कब्जाधारी दुकानदारों पर प्रशासन कारवाई करेगी ।




Recent Comments