जहानाबाद पुलिस ने मांझी में की छापेमारी,25 जून की रात्रि में हथियार के बल पर जहानाबाद से अपराधियों ने खैनी लदी पिकअप को था लूटा

मांझी(सारण) : एक सप्ताह पूर्ब जहानाबाद से खैनी लदी पिकअप की बरामदगी तथा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जहानाबाद पुलिस तथा एसटीएफ की टीम मांझी पहुच कर छापेमारी कर रही है. जहानाबाद के अलावा मांझी तथा दाउदपुर थाना की पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार 25 जून की रात्रि में हथियार के बल पर जहानाबाद से अपराधियों ने खैनी लदी पिकअप को लूट लिया था. लूट की घटना के बाद जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने टीम गठित कर लूटी गयी पिकअप को बरामद करने तथा अपराधियों की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. पुलिस टीम ने इस कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके बताये गए जगहों पर छापेमारी करने के लिए जहानाबाद की पुलिस टीम मांझी पहुच छापेमारी की.मांझी तथा दाउदपुर से तीन युवकों को हिरासत में लेकर लूटी हुयी पिकअप की बरामदगी के लिए जिले के कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है