
छपरा। स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बाढ़ के प्रकोप को देख इससे पीड़ित गांवों का दौरा शुक्रवार को भी जारी रखा।विधायक रिविलगंज प्रखंड के सिताब दियारा एवं प्रभुनाथ नगर दक्षिण वाली चक्की में एडिशनल एसडीओ एवं बीडीओ के साथ पहुंचे थे.इस दौरान विधायक ने बाढ़ पीड़ित लोगों को आपदा प्रबंधन के तहत प्लास्टिक का तिरपाल वितरण किया। इसके बाद विधायक अधिकारियों की टीम के साथ बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया और कुछ काफी जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत समाग्री का पैकेट दिया। इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौजूद अधिकारियों को निर्देशित हुए कहा कि आज से सूखे राशन का भी वितरण सामुदायिक रसोइया समुचित रूप से संचालन किया जाए,जिसमें सभी बाढ़ पीड़ित परिवार भोजन करेंगे।खा खाद्य पदार्थ में चूरा, सत्तू, चना व गुड़ का पैकेट बना सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरण कराने का आदेश दिया है।विधायक ने कहा की स्वयं माननीय मुख़्यमंत्री जी बाढ़ पीड़ित लोगों की समुचित देखभाल में लगे है तो आपको सब को कोई कमी नहीं होगी.इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीत सिंह, रिविलगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह,रिविलगंज नगर अध्यक्ष अनुरंजन कुमार,महामंत्री सत्येंद्र शर्मा,सिताब दियारा पंचायत के अरविंद सिंह,चंदन सिंह,करण सिंह वीर बहादुर सिंह,ध्रुव साह,रामकेवल शर्मा एवं कई लोग मौजूद थे ।




Recent Comments