सोनपुर मे अभाविप का 69 वां स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर ‘राष्ट्र पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सोनपुर (सारण) : स्थानीय प्रखंड के बैजलपुर स्थित जड़भरत इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69 वां स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस ‘राष्ट्र पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

छात्र युवाओं को संबोधित करते हुए अभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार ने कहा कि अभाविप अपना 69वां वर्ष पार कर 70वें साल में प्रवेश कर चुका है, 70 साल के कालखण्ड में देश के सबसे ज्यादा राज्यों में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं कई केन्द्रीय मंत्री विद्यार्थी परिषद की देन है। यह सिर्फ छात्रहित ही नही समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने वाला देश ही नही विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्रसंगठन है।

कार्यक्रम में देश के प्रख्यात कथावाचक आचार्य श्रीकान्त मणि त्रिपाठी, इंस्टिट्यूट के संचालक प्रभात रंजन ने भी छात्र युवाओं को राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वाहन किया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से राहुल कुमार सिंह, निशान्त गौतम, केतन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, ओम मणि त्रिपाठी, छोटू कुमार, हर्ष, प्रियव्रत, सुशील, कोमल, प्रियंका, रेशमी इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री यशवंत कुमार ने किया।