समाजवादी नेता स्वर्गीय रामदेव बाबू के 28 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

👉28 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर 10 जुलाई को श्रद्धापूर्वक याद किए जाएंगे समाजवादी नेता व पूर्व सांसद रामदेव बाबू 👈

सीवान के रामदेव नगर मुहल्ला में बुधवार को रामदेव विचार मंच की बैठक अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई ।
इस अवसर पर आगामी 10 जुलाई को समाजवादी नेता व महाराजगंज के पूर्व सांसद रामदेव सिंह की 28 वीं पूण्यतिथि मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड से जुड़े लोग भी शामिल होगें । बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि रामदेव बाबू अदम्य साहस के धनी एवं समाज के प्रेरणास्त्रोत थे ।इनके जैसे कर्मयोगी एवं स्पष्ट वक्ता बिरले ही कोइ मिलता है। वे बचपन से ही देश को आजादी दिलवाने एवं फिरंगियों को देश से खदेड़ने के लिए कसम खा रखी थी। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन बसंतपुर बजार स्थित स्वर्गीय रामदेव बाबू की आदमकद प्रतिमा स्थल पर किया जाएगा । उन्होंनें बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी समाजवादी विचारधारा के लोगों व आम जनता को अमंत्रित किया गया है । इस मौके पर समाजसेवी शैलेंद्र चौबे ने कहा कि पूर्व सांसद स्व.रामदेव बाबू की समाज में अलग ही पहचान थी। उनके कार्यकाल में हुये विकास कार्य को आज भी याद किया जाता है । बैठक में सुनील सिंह, ध्रुपदेव पंडित, गोल्डेन शाही, अरविंद्र गुप्ता, परमा यादव, अलसउद अहमद, बाबूलाल चौधरी, शैलेंद्र चौबे,कृतिनारायण कुशवाहा, पंकज सिंह ,राजेश कुमार सहित दर्जनों समाजसेवी कार्यकर्त्ता उपस्थित थें ।
•••••••••••••••••••
परमार मीडिया