फोटो कैप्शन: एकमा प्रखंड में सीधा प्रसारण देखते बीडीओ, सीओ व नपं ईओ

एकमा। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को एकमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बीडीओ डॉ कुंदन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल के पारंपरिक स्रोतों का संरक्षण और पौधरोपण जरूरी है। इस अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दिखाया गया।
जिसमें डॉ कुंदन, सीओ कुमारी सुषमा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार के अलावा नगर पार्षद, प्रखंड सह अंचल कर्मी भी शामिल थे।