किसानों के बीच निशुल्क बीज वितरण

गड़खा(सारण)।कोरोनावायरस कोविड-19 के इस महामारी में खेती करने के लिए पैसा उपलब्ध नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी बढ़ गई है।जिसको देखते हुए नव जागृति संस्था व bayes ग्रुप द्वारा 3 किलो धान के बीज, कीटनाशक,ग्लोब्स का वितरण निशुल्क किया गया, ताकि किसानों को मदद मिल सके। संस्था के कोषाध्यक्ष सुमन सिंह सुपरवाइजर सगीर अंसारी राकेश कुमार सहजार पिंटू कुमार आदि ने बताया कि देश इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है। सबसे ज्यादा मुसीबत किसानों और मजदूरों के सामने लॉकडाउन से आ गई है।ऐसे में समस्त देशवासियों का कर्तव्य बनता है, कि इस महामारी के दौरान सभी जरूरतमंद और किसानों की मदद करें।हकमा मजलिशपुर मोतीराजपुर तिवारी आदि गांव में बीज वितरण की गई। सगीर अंसारी पिंटू कुमार मंतोष कुमार रोहित सिंह राजा साह शंकर रूपेश व अन्य उपस्थित थे।